Colors Forever : आज रंग है.. कल भी.. उसके बाद भी..

Colour Burns..

मेरे रंग देर से पहुँचे हैं.. देर तक लगे रहेंगे.. 
छुड़ाने की भी ज़रूरत नहीं.. 
इन रंगों से खेलना शुरू कीजिए
दुनिया सादा कागज़ बन जाएगी

When you Play with Colors, whole World becomes a blank paper.

कई साल पहले रंगों पर एक डिजिटल स्केच बनाया था..
होली पर ये शुभकामना चित्र और नीचे लिखा भाव.. आपके लिए है..

कोरोना काल में हम दूर तो हो सकते हैं लेकिन रंग विहीन नहीं हो सकते।

इस चित्र का भाव ये है

आज रंग है.. 
कल भी रंग है… उसके बाद भी… 
जो भी रंग मिले जीवन में…
उसे रखना होगा आत्मा के आँगन में
सारे रंग मिलेंगे तो धूप निकल आएगी

और अंत में रंग की तासीर भी देखिए
रंग क्या है ?
एक हस्ताक्षर है
ईश्वर का धरती पर
तुम्हारा मुझ पर
मेरा तुम पर

आज फिर होली मनाकर हमने प्रसन्नता के काग़ज़ात पर हस्ताक्षर किए हैं
ये रंग बने रहेंगे हमारे भीतर.. देर तक